अपराध

मोस्ट वांटेड अपराधी जीतू यादव को बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी जीतू यादव को बेंगलोर से बक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी पर ग्यारह मामले है अलग-अलग थाने में दर्ज, एसपी मनीष कुमार ने दी जानकारी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः नए साल के आगमन से पहले बक्सर पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कसने में लगी हुई है. ग्यारह मामलों में वांछित मोस्ट वांटेड अपराधी जीतू यादव को बक्सर पुलिस ने बेंगलोर से गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है. आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह बिहार से बाहर निकल जाता था जिसे गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था.

औद्योगिक थाना क्षेत्र का रहने वाला है जीतू यादव

पुलिस गिरफ्त में आए जीतू यादव औद्योगिक थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव का रहने वाला है जिसके विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट के कुल 11 मामले दर्ज है. बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि लंबे समय से उक्त अपराधी की तलाश की जा रही थी जिसका बेंगलुरु में होने का जैसे ही जानकारी मिली बक्सर पुलिस की एक टीम बेंगलुरु पहुंची और वहां से गिरफ्तार करके बक्सर लाई है जो टॉप टेन का अपराधी है.

नए साल का शांति से करे स्वागत

वहीं उन्होंने जिलेवासियों को नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि नए साल का हर्ष एवं उल्लास के साथ स्वागत करें, लेकिन अपनी उत्साह और खुशी में दूसरे का शांति भंग ना करें, पुलिस जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है. बक्सर जिले के तमाम बॉर्डर इलाके पर पुलिस की पैनी नजर है शराब और शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. गंगा की तटवर्तीय इलाके से लेकर होटलों पर पुलिस की नजर है. पूरी रात वाहनों का जांच किया जा रहा है जिसमे पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है.

गौरतलब है कि नए साल की स्वागत एवं पुराने साल के समापन को लेकर बक्सर पुलिस जिले में शांति कायम करने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है यही कारण है कि एसपी मनीष कुमार देर रात खुद गस्ती करते सुनसान सड़को पर नजर आ रहे है.

Comment here