मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी छठ पर्व: रामरेखा घाट पर दिखाया गया लेजर शो छठ पर्व पर दिव्यांग केंद्र में पूजा सामग्री का वितरण नो एंट्री में घुसनेवाले 51 ट्रकों पर जुर्माना निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करोड़ों की निर्माण सामग्री गायब
घटना

आपसी विवाद में भाई को गोली मारी

बक्सर के मणियां गांव में मंगलवार सुबह पारिवारिक झगड़े के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को देसी कट्टे से गोली मारकर जान से मार डाला। सोनवर्षा थाना क्षेत्र की यह घटना है।

मारे गए युवक की पहचान गांव के कन्हैया शर्मा के छोटे पुत्र अमित शर्मा के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 33 साल बताई जा रही है। गोली चलाने वाले चंदन शर्मा घटना के तुरंत बाद फरार हो गए हैं। पुलिस अभी उनकी तलाश में जुटी हुई है।

दोनों भाइयों के बीच सुबह आपसी और पारिवारिक मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। बात बढ़ने पर चंदन ने अचानक देसी कट्टा निकाला और अमित के जबड़े के निचले हिस्से में गोली दाग दी। गोली लगते ही अमित जमीन पर ढेर हो गए और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।

वारदात के बाद चंदन ने हथियार को झोपड़ीनुमा छत पर फेंक दिया और वहां से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। शव को गोद में लेकर पिता विलाप करते नजर आए।

सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच में जुट गई है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

दोनों भाई पुणे में सेंट्रिंग का ठेका लेकर काम करते थे। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का कागजी काम पूरा किया जा रहा है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।