बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक जीते आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी छठ पर्व: रामरेखा घाट पर दिखाया गया लेजर शो छठ पर्व पर दिव्यांग केंद्र में पूजा सामग्री का वितरण
स्थानीय

बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद

बिहार कैबिनेट ने बक्सर से भागलपुर तक प्रस्तावित छह लेन एक्सप्रेसवे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने और ट्रांजेक्शन एडवाइजर की सेवाएं लेने के लिए 66.58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह सड़क एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड मार्ग के रूप में बनाई जाएगी जिससे राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

कैबिनेट बैठक में परियोजना की डीपीआर तैयार करने तथा परामर्श सेवाओं के लिए 6658.19 लाख रुपये यानी 66.58 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इससे योजना की आगे की प्रक्रिया तेज होने का रास्ता साफ हो गया है।

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लोकसभा में इस मार्ग का मुद्दा उठाया था। उनके अतारांकित प्रश्न संख्या 3192 के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा था कि परियोजना की डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से पश्चिमी और पूर्वी बिहार के बीच आवागमन आसान होगा। यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और माल ढुलाई को भी इससे सुविधा मिलेगी। सांसद ने कहा कि जनता से जुड़े विषयों को संसद में उठाना और उन पर काम करना उनकी प्राथमिकता है। कैबिनेट की इस मंजूरी से परियोजना की तैयारी अब और आगे बढ़ेगी।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।