गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी
स्थानीय

घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा

बक्सर में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इतनी तीव्रता थी कि महज 50 मीटर की दूरी पर खड़ा व्यक्ति भी साफ नहीं दिख रहा था। इससे जिले में ठंड का अहसास और तेज हो गया।

शहर के मुख्य मार्गों, ग्रामीण सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर दृश्यता काफी कम रही। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गाड़ी चला रहे थे।

कोहरे और धूप न निकलने से खेती पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। धान की कटाई और रबी फसलों की बुआई के बीच किसान मौसम को लेकर चिंतित हैं।

चक्रवात के प्रभाव से खेतों में पहले से नमी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि कोहरा और धूप की कमी के कारण खेतों को रबी फसलों की बुआई के लिए तैयार करना मुश्किल हो सकता है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो धान की कटाई में देरी होगी और गेहूं समेत अन्य रबी फसलों की बुआई का निर्धारित समय भी निकल सकता है। इससे खेती का पूरा समय-चक्र बिगड़ने का खतरा है।

यह भी पढ़ेंपंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण

कम दृश्यता और ठंड के बीच छोटे बच्चों को सुबह स्कूल जाना पड़ रहा है। अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सड़कों पर सामने से आ रहे वाहन साफ नहीं दिख रहे हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों पर चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

एक दिन पहले तक सामान्य लग रहे मौसम में अचानक बदलाव आया। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह और देर रात घरों से निकलने वाले लोग स्वेटर, जैकेट, शॉल और कंबल का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बक्सर में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 27.6 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर करीब 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 23 नवंबर से इसमें हल्की गिरावट का पूर्वानुमान है। फिर भी सुबह और रात में ठंड का एहसास बना रहेगा। कोहरे के कारण वाहन चालकों और किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।