गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी
स्थानीय

पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण

बक्सर। पंचकोशी मेला को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में सदर विधायक आनंद मिश्र ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रमुख तीर्थ स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अहिरौली के अहिल्या धाम मंदिर, चरित्रवन के लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़का नुआंव के अंजनी सरोवर तथा अन्य धार्मिक-ऐतिहासिक स्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पहले पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य सेवा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परिक्रमा मार्ग की मरम्मत और उसे सुगम बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी विभागों से आपसी तालमेल बनाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

आनंद मिश्र ने कहा कि पंचकोशी मेला बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस मौके पर उन्होंने पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से पीसी कॉलेज तक आवासीय मकानों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तारों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक, सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।