बुधवार, 11 नवंबर 2026
ताज़ा
छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़
अपराध

जुए के अड्डे पर हुई छापेमारी, कैश व मोबाइल बरामद

बक्सर के मल्लाह टोली इलाके में नगर थाना पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां तिरपाल बिछाकर ताश के पत्तों से बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से दो लाख बीस हजार रुपये नकद, छह ताश की गड्डियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बरामद सामान और घटनाक्रम के आधार पर आगे जांच कर रही है।

आरोपियों के नाम फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। यह कार्रवाई इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संकेत मानी जा रही है।