अपराधग्राउंड रिपोर्ट

देर रात दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार..

Spread the love

दो हेरोइन तस्करो को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार, नगर के बाइपास रोड से रंगे हाथ हुई दोनों की गिरफ्तारी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई. पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क को गिरफ्तार करने के लिए जारी है छापेमारी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड से पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है. दोनों गिरफ्तार तस्करों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया.

शहर में हेरोइन कारोबारीयो के है कई ठिकाने

नगर थाना क्षेत्र के अंग्रेज कब्रिस्तान, किला मैदान पांडे पट्टी रेलवे गुमटी, सिंडिकेट नहर, लॉ कॉलेज, शांति नगर, बाईपास रोड, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गुमटी, पिसी कॉलेज, लालगंज, बोक्सा, औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर हेरोइन कारोबारियो के लिए सबसे सेफ जोन बना हुआ है.

क्या कहते है नगर थानेदार

गिरफ्तार हेरोइन तस्करो की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में दो युवक हेरोइन का डिलीवरी देने जा रहे है. सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया बाज़ार निवासी नौशाद आलम, तथा पांडेय पट्टी निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. हमारी पूरी कोशिश है की समाज को गन्दा करने वाले लोगो को सलाखों के पीछे ही रखा जाए.

Comment here