अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हीरोइन तस्करों के लिए सेफ जोन बना ग्रामीण इलाका.

Spread the love

नशे के जद में आया बक्सर, शहरी इलाकों से चलकर अब ग्रामीण इलाकों में होने लगा है हेरोइन का कारोबार. पांच पुड़िया हेरोइन के साथ वार्ड पार्षद पति समेत दो हुए गिरफ्तार, पूछताछ करने में जुटी पुलिस.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले में शहरी इलाकों से चलकर अब ग्रामीण इलाकों में नशे का कारोबार जोरों शोर से होने लगा है यही कारण है कि अब तक रेलवे स्टेशन, शांति नगर, आईटीआई फील्ड, इटाढ़ी रेलवे गुमटी, सिंडिकेट नहर, लॉ कॉलेज, सर्किट हाउस के दक्षणी छोर , अंग्रेज कब्रिस्तान जो हेरोइन कारोबारियो के लिए सेफ जोन था वही अब इस कारोबार से जुड़े लोग ग्रामीण इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिए है. औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामोबोरिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड पार्षद पति समेत दो को 5 पुड़िया हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. ग्रामीण सूत्रों की माने तो गिरफ्तार वार्ड पार्षद पति पिछले 20 सालों से यह कारोबार करते आ रहा है.

20 साल से कर रहा था कारोबार

मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव के रहने वाले सत्येंद्र ठाकुर वार्ड पार्षद पति है जो पिछले 20 सालों से इस हेरोइन और शराब का कारोबार से जुड़ा है जिसे आज पुलिस ने हेरोइन की बिक्री करते एक ग्राहक के साथ रँगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. हेरोइन की खरीददारी करने पहुँचे मंझरिया गांव निवासी लालू अंसारी स्थानीय स्तर पर इस नशे के कारोबार को बढ़ावा देता है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रामोबरिया गांव से हेरोइन की खरीद बिक्री करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रामोबरिया गांव निवासी वार्ड पार्षद पति सत्येंद्र ठाकुर लंबे समय से हेरोइन का कारोबार करता है आज जैसे ही मझरिया के रहने वाले लालू अंसारी हेरोइन खरीदने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेरोइन के साथ दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस धंधे से जुड़े अन्य तस्करों की तलाशी की जा रही है.

हम आपको बताते चलें कि हेरोइन तस्करों के लिए इन दिनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र का नदांव गांव का तलाब रेलवे लाइन, नदांव खेल मैदान का दलित बस्ती के अलावे, बोक्सा पंचायत के अम्बेडकर चौक बाजार पुल निधुआँ रोड , जगदीशपुर पंचायत के सरकारी विद्यालय सेफ जोन बना हुआ है जहां शाम ढ़लते ही इसका बाजार सज जाता है.

Comment here