अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

पहले किया बलात्कार फिर बदनामी के डर से कर लिया आत्महत्या

Spread the love

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, पुलिस की गिरफ्तारी एवं बदनामी की डर से बचने के लिए जहर खाकर की आत्महत्या, फेरी लगाकर गांव में समान बेचने वाली लड़की को समान खरीदने के बहाने घर में बुलाकर किया बलात्कार, लड़की द्वारा बवाल करने के बाद जुटने लगी जब ग्रामीणों की भीड़ तो बदनामी से बचने के लिए कर लिया आत्महत्या.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक का नाम सबु सिंह है जिसने फेरी लगाकर गांव में सामान बेचने वाली लड़की को सामान खरीदने के बहाने घर में बुलाकर पहले बलात्कार किया और जब लड़की ने शोर मचाना शुरू की तो ग्रामीणों का भीड़ जुटता देख पुलिस की गिरफ्तारी एवं बदनामी से बचने के लिए जहर खाकर आत्महत्या कर ली.


आत्मग्लानि में की आत्महत्या या बनाई जा रही है कहानी

बताया जा रहा है कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव का रहने वाला 45 बर्षीय सबू सिंह फेरी लगकार गांव में खिलौना बेच रही लड़की को समान खरीदने के बहाने घर में बुलाकर बलात्कार किया इसी दौरान लड़की शोर मचाते हुए पीड़ित लड़की घर से बाहर निकली जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भिंड जुटने लगी इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. खुद को बदनामी से बचाने के लिए युवक ने आत्महत्या कर ली. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक को कस्टडी में लेकर जब अस्पताल जा रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई हालांकि बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की कहा है इसका जवाब किसी के पास नही है.

क्या कहती है पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए राजपुर थाना प्रभारी राजेश मालाकार ने बताया कि, फेरी लगाने वाली लड़की को घर में सामान खरीदने के बहाने बुलाकर आरोपी मृतक ने बलात्कार किया और आत्मग्लानि से आत्महत्या करने के नियत से सल्फास की गोली खा ली इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

Comment here