एक सप्ताह के अंदर एक गैंगरेप और दो रेप की घटना से दहल उठा है बक्सर. सुशासन की सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटियां.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः सुशासन की सरकार में सड़कों पर सरपट उड़ान भर रही बेटियां सुरक्षित नही रही. बिहार के बक्सर में पिछले 120 घण्टे में एक गैंगरेप और दो रेप की घटना से जिले के लोग सहमें हुए है पुलिस का यह मानना है कि तीनो दुष्कर्म की घटना को पूर्व परिचित के द्वारा ही अंजाम दिया गया है.

24 घण्टे में दो दुष्कर्म का मामला आया सामने
घटना के संदर्भ मिली जानकारी के मुताबिक 14 जून को जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनी गांव के रहने वाला राहुल कुमार, पिता बिंध्याचल यादव के द्वारा दूसरे गांव के एक नाबालिक के घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के कुछ ही देर बाद जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया हालांकि पुलिस इस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है.
पहले हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
जिले में 120 घंटे पहले बधार में शौच करने गई नाबालिग के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया था की चार दरिंदों ने एक कमरे में बंद कर 5 घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की, इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का मानना है की पीड़िता के साथ गैंगरेप नहीं रेप हुआ है नाबालिक अन्य 3 दरिंदों का जो नाम बता रही है वह उसमें शामिल नहीं है.
क्या कहते है अधिकारी
120 घंटे के अंदर जिले में हुए तीन दुष्कर्म की घटना को लेकर बक्सर मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर दो दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे रेप के आरोपी की तलाश जारी है. इसके अलावे 10 जून को भी एक नाबालिक के द्वारा गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है जांच के दौरान पता चला कि उस पीड़िता के साथ गैंग रेप नहीं रेप हुआ है. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिले में विधि व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है.

गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं से जिलेवासियों में दहशत का महौल है जबकि इस पूरे मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर सभी आरोपियों को पीड़िताओं के करीबी बता रही है. पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.


Comment here