शौच करने गए एक युवक के पीठ में देर रात नशे के कारोबारियो ने मारी गोली. गम्भीर स्थिति में पटना पीएमसीएच में चल रहा है इलाज. डुमराव थाना क्षेत्र के बन्झु डेरा गांव का है मामला.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: जिले के डुमराँव थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्झु डेरा गांव मे देर रात नशे के कारोबारीयो ने शौच करने गए एक युवक की पीठ में गोली मार दी, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि नशे के कारोबार के द्वारा जिस युवक को गोली मारी गई है. वह भी नशे का ही कारोबार करता है और तीन दिन पहले भी किसी बात को लेकर आपस मे सभी ने मारपीट किया था. घायल युवक का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है.
शराब और हेरोइन तस्करो का और नशे का गढ़ है बन्झु डेरा
डुमराँव थाना क्षेत्र का बन्झु डेरा गांव शराब, हेरोइन, गांजा, अफीम, स्मैक तस्करो का गढ़ है. जंहा इन नशीले पदार्थो की तस्करी दिन के उजाले में होती है और पुलिस बड़ी वारदात होने के बाद नींद से जगती है. ग्रामीणों की माने तो युवा पीढ़ी के बच्चों का भविष्य तबाह हो रहा है. नशे का कारोबार हर घर को अपने जद में लेना शुरू कर दिया है. सरेआम खुले आसमान के नीचे मादक पदार्थो का लोग सेवन करते है और डर से कोई आवाज भी नही उठाता हैं. अब तक के जो भी थानेदार इस थाने में आये किसी ने भी इनपर कार्रवाई करने की हिम्मत नही जुटाई.

क्या कहते है अधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए डुमराँव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया की देर रात एक युवक को गोली मारी गई है. सभी नशे के आदि है और कुछ दिन पहले भी मारपीट किये थे. घायल युवक का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है. आरोपी घर छोड़कर फरार है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घायल युवक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में कई गई है.
गौरतलब है कि कल डुमराव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो लोगों को अपराधियों ने गोली मारी है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वही पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. नए थानेदार ने बताया कि जल्दी दोनों मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Comment here