जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में 18 अगस्त 2023 को हुए चंद्रमा यादव की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा. जमीनी विवाद में पौत्र अनिकेत यादव ने ही कर दी थी दादा की हत्या. एफएसएल जांच के आधार पर हत्यारे पौत्र तक पहुँची पुलिस. डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने किया खुलासा.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में 18 अगस्त 2023 को हुए चन्द्रमा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जमीनी विवाद में अनिकेत यादव के द्वारा ही अपने दादा की हत्या कर दी गई थी. और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी के नियत से अज्ञात अपराधियो के द्वारा दादा की हत्या कर देने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया था. हत्या आरोपी के कमरे से मिला पिला गमछा एवं गंजी पर लगा खून का धब्बा. जब एफएसएल की टीम ने जांच की तो मृतक के ब्लड से मैच कर गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पौत्र को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

चारपाई के पार से सर पर वॉर कर की थी हत्या
पुलिस गिरफ्त में आये पौत्र से जब पुलिस ने कठोरता के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि, जमीनी विवाद में पड़ोसियों को फंसाने के लिए 82 बर्षीय दादा चन्द्रमा यादव की हत्या चारपाई के पार से सर पर मारकर उसने ही कि थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल के सिम को कहि और एवं मोबाइल कहि और फेक दिया था.
क्या कहते है अधिकारी
डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि, आरोपी के द्वारा हत्या की फूल प्लानिंग की गई थी. हत्या करने के दौरान पौत्र अनिकेत यादव ने जिस गमछा और गंजी को पहनकर इस घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने उसे बरामद कर एफएसएल की टीम को सुपुर्द किया, तो मृतक के ब्लड से कपड़े पर लगे ब्लड मैच कर गया. जिसके बाद हत्या के आरोपी पौत्र को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जमीनी विवाद में उसने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.
गौरतलब है कि भूमि के एक टुकड़े के लिए पौत्र के द्वारा दादा की हत्या कर देने की सच्चाई सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.

Comment here