बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई. 50 लाख के शराब लदे कन्टेनर को किया जब्त. एक सप्ताह के अंदर उत्पाद विभाग की टीम को मिली दूसरी बड़ी सफलता.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह सेतु से 50 लाख का शराब लदे कंटेनर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक सप्ताह के अंदर उत्पाद विभाग की टीम को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है, जिससे शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है. चंडीगढ़ से शराब के इस बड़ी खेप को लेकर तस्कर पटना में खपाने की तैयारी में थे, उससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
क्या कहते है अधिकारी
उत्पाद विभाग के एसपी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि देर रात से ही उत्पाद विभाग की टीम इस ट्रक को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तादी के साथ एक-एक वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान यह बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप लेकर कन्टेनर बक्सर के रास्ते पटना जाएगी.

शराब कारोबारियो का नेटवर्क बड़ा
वही उन्होंने बताया कि शराब के इस गोरखधंधे में पकड़ी गई गाडियो और तस्करों के आधार पर जब इसके तह तक हमारे अधिकारी पहुँचे, उसके बाद ही पता चला कि बड़े बड़े लोग इस कारोबार से जुड़े है. जिनका नेटवर्क काफी बड़ा है. और कई कंपनियों से उनलोगों ने डील कर रखी है. जिसके बिल्टी के आड़ में शारब आता है. एक वाहनों को एक दर्जन लोगों के हाथों बेचने का कागजात तैयार किया जाता है. जिससे उन तक पुलिस न पहुँच सके लेकिन हम उनके जड़ो तक पहुँच चुके है. और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे है.
गौरतलब है कि बक्सर में बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम दो महीने के अंदर 15 करोड़ से अधिक का शराब जप्त कर चुकी है. उसके बाद भी शराब माफियाओं का मोनोबल इतना हाई है कि अगले दिन फिर शराब की एक बड़ी कंटेनर को बक्सर के रास्ते बिहार के अलग-अलग इलाके में भेजते हैं. जिनका नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए पुलिस पूरी मुस्तादी के साथ यूपी के तमाम बॉर्डर इलाकों में स्कैनर के साथ चौकस है. जिसका परिणाम है कि लगातार शारब कारोबारी पकड़े जा रहे है.

Comment here