बिहार के बक्सर में शराब माफियाओ का मनोबल हाइ. शराब पीकर गाली गलौज कर रहे लोगों का विरोध करने पर घर में घुसकर किसी का लोहे की रॉड से मारकर फोड़ दी सर, तो किसी के तोड़ दिया कंधे की हड्डी. घर में घुसकर जमकर मचाया तांडव देखते रह गए पड़ोसी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : शराबबन्दी वाले बिहार राज्य के बक्सर में शराब माफियाओ ने घर में घुसकर एक परिवार पर ऐसा कहर बरसाया, कि जिसे सुनकर लोगो के होश उड़ गए. 8-10 की संख्या में लाठी, डंडे, रॉड लेकर पहुँचे शराब माफ़ियाओ के सामने परिवार के बच्चे, बूढ़े, महिला जो भी पड़ा उसकी जमकर पिटाई की. किसी का सर फोड़ दिया, तो किसी के कंधे की हड्डी तोड़ डाली. शराब माफियाओ के इस आतंक से डरे सहमे पड़ोसियो ने भी कोई मदद नही की. घर पर नवरात्रि में आये बेटी दमाद ने जब बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई करने के साथ उनके वाहन एवं शुटकेश तक को तोड़ डाला. लगभग 2 घण्टे तक शराब माफिया आतंक मचाते रहे और लोग मुक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे.
आधा दर्जन गांव में चलता है उनके शराब का ठेका
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र का लालगंज गुरदास मठिया के रहने वाले केशव प्रसाद सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह, अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. तभी हरिजन बस्ती के कुछ लोग शराब पीकर गाली गलौज करने लगे. अरविंद सिंह द्वारा ऐसा नहीं करने की बात कही गई तो, शराब माफिया उग्र हो गए और अरविंद सिंह को पीटते हुए घसीट कर उनके ही घर में ले जाकर उनके कंधे की हड्डी तोड़ डाली.

उसके बाद उनके पिता केशव सिंह का सर फोड़ दिया. बीच बचाव करने पहुँचे परिवार के सदस्यों के साथ घर के दामाद को भी नही छोड़ा. जमकर पिटाई करते हुए दरवाजे पर लगी तमाम गाड़ियों की शीशे तोड़ डाली. शराब माफियाओं के इस आतंक को देखकर लोग इतना डरे हुए थे की, कोई भी पड़ोसी बीच बचाव करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाऐ. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया, जिसके बाद सभी वँहा से भाग निकले. घटना की सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने सभी को उठाकर सदर अस्पतल में भर्ती कराया, जंहा उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है की दो घण्टे तक उत्पात मचाने वाले शराब कारोबारी आधा दर्जन गांव में शराब की सप्लाई करने का ठेका चलाते है और जो भी इसका विरोध करते है तो, उस पर हरिजन एक्ट में एफआईआर दर्ज करा देते है. जिसके डर से कोई सांस तक नही लेता है.
नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
शराब माफियाओं के इस आतंक के खिलाफ आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, और बक्सर धनसोइ मुख्य मार्ग को 2 घंटे तक जाम कर दिया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इन शराब कारोबारियो पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर, किसी तरह से सड़क जाम हटवाया.

इसी दौरान नाराज ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार पुलिस को इस बात की सूचना दी जा रही है की, शराब माफियाओं के द्वारा दिन के उजाले में शराब का कारोबार किया जा रहा है. उसके बाद भी पुलिस कोई कठोर कार्रवाई नहीं की. जिसके कारण इन शराब माफियाओं का मनोबल बढ़ाते जा रहा है. गांव का कोई भी व्यक्ति यदि उसमें हस्तक्षेप करता है तो, वो उन्हें हरिजन एक्ट में फंसा देते हैं. वही पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि घर में घुसकर 8-10 की संख्या में शराबियों ने जमकर उत्पाद मचाया. किसी का सर फोड़ दिया, तो किसी के कंधे की हड्डी तक तोड़ डाली. वही दरवाजे पर लगी तमाम छोटी बड़ी गाडियो के शीशे तोड़ डालें. लेकिन एक भी मोहल्ले के लोग बीच बचाव करने के लिए उनके डर से आगे नहीं आए, की बाद में उन्हें भी शराब माफियाओं के आतंक का कोप भाजन बनना पड़ेगा.
क्या कहते है अधिकारी
वही जाम छुड़ाने पहुंचे मुफ़स्सिल थाना के थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि, शराब कारोबारियो के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है. आज जो सूचना मिली है, उसके आलोक में एफआईआर् दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
गौरतलब है की शराब माफिया के इस कारनामे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल कायम है. वही शराब माफिया गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

Comment here