जिले के डुमराँव अनुमण्डल में अपराधियो का मनोबल हाई. बैंक से रुपये निकालकर जा रहे वृद्ध से लूट लिए 55 हजार रुपये. एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर ऑटो से घर जा रहा था वृद्ध, बाइक सवार अपराधी पैसे से भरा झोला लेकर हुए फरार.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: जिले के डुमराव थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोम डेरवा के पास एसबीआई बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे वृद्ध से 55 हजार रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए अपराधी. पीड़ित वृद्ध ने बताया की बदमाशों के द्वारा बैंक से ही पीछा किया जा रहा था. पीड़ित वृद्ध द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके बाद पुलिस अपराधियो की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है
बाइक सवार दो अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के निवासी ब्रिज प्रसाद महतो डुमराव एसबीआई बैंक से 55 हजार रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही ऑटो रिक्शा डुमराँव थाना क्षेत्र के डोम डेरवा के पास पहुँचा एक ही अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवा कर ब्रिज प्रसाद से पैसे भरा थैला छीनकर आसानी से निकल गये. वृद्ध ने थाने पहुचकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी
डूमरांव थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि यह लूट का मामला नही है. वृद्ध द्वारा जो आवेदन दिया गया है उसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि, पैसे लेकर ऑटो रिक्शा से वह जा रहे थे इसी दौरान उनके पैसे से भरा थैला लेकर बाइक सवार फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल से लेकर बैंक और आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है. ताकि बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके.

Comment here