अपराधग्राउंड रिपोर्ट

इटाढी़ थाना को मिली बड़ी कामयाबी

Spread the love

बक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाक़े से हथियार, शराब और कारतूस के साथ तीन को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले के इटाढ़ी थाने की पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से हथियार और शराब के साथ तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आये एक युवक के मोबाइल से पुलिस को देशी कट्टा से बर्थडे केक काटने का वीडियो मिला था. जिसके आधार पर पुलिस ने अन्य दो और अपराधियो को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से दो नाली बंदूक और देशी कट्टा के साथ शराब भी पुलिस ने जब्त किया है.

शराब विक्री करने की एसपी को मिली थी सूचना

जिले के पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के केशरी डेरा में एक युवक के द्वारा शराब की विक्री की जा रही है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ धीरज कुमार एवं इटाढ़ी थाने की पुलिस की एक टीम बनाकर शराब बेच रहे जितेंद्र राम उर्फ जग्गू नामक युवक को धर दबोचा. जिसके पास 26 पीस ब्लू लाइम शराब लगभग 5.2 लीटर, एक देशी कट्टा और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के हाथ लगे शराब तस्कर के मोबाइल में देशी कट्टा से बर्थडे केक काटने का एक वीडियो पुलिस को मिला. जिसके आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त गोल्डन कुमार को गिरफ्तार किया.

हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ही कुकुढा़ गांव से अवैध हथियार लेकर घूम रहे चन्द्रशेखर सिंह पिता चंद्रमा सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. जिसके घर से पुलिस को एक दो नाली बंदूक एवं एक देशी कट्टा मिला है. सभी अभियुक्तों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

क्या कहते है एसपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से हथियार शराब और कारतूस के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से एक दो नाली बंदूक, दो देसी कट्टा और शराब बरामद हुआ है. एफआईआर दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है.

                     गौरतलब है कि बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घण्टे में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जहां एक करोड़ से अधिक का शराब जब्त हुआ है  वही हथियार और शराब के साथ अन्य तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दी है.

Comment here