अपराध

कटिहार का दुर्दान्त अपराधी बक्सर से हुआ गिरफ्तार.

Spread the love

कटिहार के दुर्दान्त अपराधी अवधेश यादव को कटिहार पुलिस ने बक्सर सदर अस्पताल के समीप से किया गिरफ्तार. 2 दिसम्बर 2022 को 5 लोगो की कर दी थी हत्या, पहचान छुपाकर बक्सर में अपने रिश्तेदार के घर लम्बे समय से ठहरा था 50 हजार का इनामी अपराधी,

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बिहार के कटिहार जिले की पुलिस ने कटिहार जिले के दुर्दान्त अपराधी अवधेश यादव को बक्सर सदर अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया है. कटिहार की पुलिस उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई दिनों से बक्सर में डेरा डालकर उसके लोकेशन की पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद उसे रविवार को गिरफ्तार कर अपने साथ कटिहार लेकर चली गई है. पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी ने कटिहार में एक साथ दिसम्बर 2022 में पांच लोगों की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर कर दिया था जिसके बाद लम्बे समय से कटिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. बक्सर पुलिस की सहयोग से उसे सदर अस्पताल के समीप से टहलने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.

एक साथ पांच लोगों की कर दिया था हत्या.

कटिहार पुलिस के गिरफ्त में आये 50 हजार का इनामी अपराधी ने दिसम्बर 2022 में कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना चांदपुर के दियारा में 2 दिसंबर 2022 को अपने साथियों के साथ मिलकर पांच लोगों की हत्या कर पिछले एक साल से फरार चल रहा था.

खुद का गैंग चलाता था अवधेश यादव

कुख्यात अपराधी अवधेश यादव अपना गैंग चलाता जिसने पुलिस की आंखों की नींद उड़ा दी थी. 2 दिसंबर 2022 को कटिहार में हुए गैंगवार में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच लोगों की हत्या कर दी थी जिसमे मोहन गैंग के लोगो ने भी अवधेश गैंग को समर्थन दिया था.

क्या कहते है कटिहार पुलिस के अधिकारी

कटिहार से बक्सर पहुंचे कटिहार पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि अवधेश यादव की लम्बे समय से तलाश थी तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उसके बक्सर में छुपे होने की जानकारी मिल रही थी. कटिहार पुलिस की टीम बक्सर पहुँचकर उसके लोकेशन की सही जानकारी निकाली और जब आश्वस्त हो गए तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पशुपालको और किसानों से वसूलता था रंगदारी

कटिहार पुलिस की माने तो अवधेश यादव गैंग दियारा क्षेत्र के पशुपालको एवं किसानों से रंगदारी वसूलता था जो लोग इसका विरोध करते थे उन्हें मौत के घाट उतार देता था. दुर्दान्त अपराधी के आतंक से परेशान पशुपालको और किसानों ने जब एकजुटता के साथ विरोध किया तो अवधेश यादव गैंग और मोहन ठाकुर गैंग ने भी हाथ मिला ली और पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया जिसमे कुल 50 अपराधियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था.

क्या कहती है बक्सर पुलिस

वही दुर्दान्त अपराधी अवधेश यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि कटिहार पुलिस ने स्थानीय थाने से सहयोग मांगा जिसके बाद दोनों जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार की. वह अपने एक रिश्तेदार के यहां छुपकर रह रहा था. कटिहार की पुलिस उसे लेकर लौट गई है.

गौरतलब है कि अवधेश यादव की गिरफ्तारी के बाद कटिहार पुलिस ने राहत की सांस ली है. कटिहार पुलिस की माने तो दियारा क्षेत्र में पशु चराने वालो से डेढ़ हजार रुपये जबकि किसानों से प्रति बिघा 20 हजार का रंगदारी अवधेश गैंग वसूलता था.

Comment here