अपराध

दस घण्टे के अंदर तीन की मौत, जांच करने पहुँचे एसपी

Spread the love

जिले के बगेन थाना क्षेत्र के मनकी गांव में संदेहास्पद स्थिति में 10 घण्टे के अंदर तीन की मौत से मचा हड़कम्प जांच करने पहुचे डीएम, एसपी

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत बगेन गोला थाना क्षेत्र के मनकी गांव में 10 घण्टे के अंदर एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से हड़कम्प मच गया है. जबकि दो की हालत नाजुक है. घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी गांव में पहुचकर मामले की तफ्तीश कर रहे है. एसपी मनीष कुमार ने तीन मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नही है. अभी हमलोग गांव में ही पूछताछ कर रहे है जिसमें ब्रेन हैमरेज तो कोई दूसरा कारण बता रहा है.

तीन मौत की एसपी ने किया पुष्टि

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम गांव के ही मोरा चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र सुधीर चौधरी को पेट में दर्द व उल्टी शुरू हो गया. जिसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज कराने आरा गए, इसी दौरान उसकी मौत हो गई. अभी उसका शव आया ही था कि रात में मंगरू साह के 50 वर्षीय पुत्र शत्रुधन साह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए. वही गुरूवार को ही गोपाल चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र चौधरी की मौत हो गई है. जबकि शिवमुनी यादव के 40 वर्षीय पुत्र हरेन्द्र सिंह उर्फ काली यादव व दामोदर यादव को पटना रेफर किया गया. उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है.

परिजनों ने साधी चुप्पी

वही इस मामल को लेकर मृतक के परिजन से जब बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने चुप्पी साध ली. ग्रमीण सूत्रों की माने तो होली के दौरान जहरीले पेय पदार्थ पीने के कारण सभी की तबियत खराब हुई और एक एक करके तीनों की मौत हो गई है. पुलिस को बिना जानकारी दिए सभी ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया है.

क्या कहते है एसपी

एसपी मनीष कुमार ने फोन पर बताया कि वह अभी उसी गांव में मामले की जांच खुद कर रहे है. तीन मौत हुई है, एक का ब्रेन हैमरेज बताया जा रहा है. जबकि दो को ड्रिंक का लत था, इस तरह की बाते सामने आ रही है. मौत की वजह स्पष्ट नही है. पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा

Comment here