घने कोहरे की चादर में सिमटा बक्सर. आलू, मिर्चा टमाटर की फसल को भारी. हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी जिला प्रशासन के द्वारा नही किया गया कही भी अलाव का व्यवस्था.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले में घने कोहरे ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में जिला प्रशासन के द्वारा कही भी अलाव का व्यवस्था नही किया गया है. खेतो में लगे आलू, टमाटर, मिर्चा की फसलों को पाला मारना शुरू कर दिया है. जिससे खेतो में लगी सब्जी की फ़सल सूखने लगी है. जिससे किसान काफी मायूस है. आलम यह है कि 10 मीटर की दूरी पर खड़े व्यक्ति भी दिखाई नही दे रहा है.
किसानों ने कहा फसलों पर प्रकृति बरपा रहा है कहर
सदर प्रखण्ड के जगदीशपुर पंचायत के ग्रामीण इलाके के किसानों ने बताया कि, घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में घर के

चार दिवारी के अंदर कैद होने को जिलेवासी मजबूर है. खेतो में लगे आलू, टमाटर, मिर्चा और बैगन इत्यादि की फसल पर प्रकृति कहर बरपा रहा है. उम्मीद था की अच्छे फसल का उत्पादन होगा, तो बच्चों की पढ़ाई से लेकर माँ बाप के दवाई का खर्च चलेगा. आलम यह है कि प्रकृति के साथ अधिकारियो की ढुलमुल रवैया के कारण कही भी अलाव का व्यवस्था नही किया गया है. दिन में तो किसी तरह गुजरा हो जाता है, लेकिन पछुआ हवा की थपेड़ ने जीना दुर्भर कर दिया है.
गौरतलब है की बक्सर जिले के बर्फीले इलाके का नजारा देख हर कोई हैरान है. घने कोहरे के बीच पछुआ हवा का थपेड़ा औऱ ओस की बूंदों ने पूरी जन जीवन को अस्त ब्यस्त कर दिया है. फुटपाथ पर जीवन यापन करने वालो से लेकर दैनकी मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगो को खासा परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है.

Comment here