बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
चौसा-कोचस-सासाराम हाईवे पर सैतापुर में टोल प्लाजा बनाने की तैयारी देव दीपावली पर दीपों से जगमगा उठा रामरेखा घाट कार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद
स्थानीय

चौसा-कोचस-सासाराम हाईवे पर सैतापुर में टोल प्लाजा बनाने की तैयारी

बक्सर। चौसा-कोचस-सासाराम स्टेट हाईवे (एसएच-17) पर टोल वसूली का रास्ता साफ होने लगा है। बिहार सरकार ने राज्य के स्टेट हाईवे पर उपयोगकर्ता शुल्क की दरें तय करने के बाद इस सड़क पर भी शुल्क वसूली के लिए अलग आदेश जारी कर दिया है।

इस हाईवे पर बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत सैतापुर में टोल प्लाजा बनाने की योजना है। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए वन स्वीकृति प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इसके लिए 0.55 हेक्टेयर जमीन की जरूरत बताई गई है जिसमें 0.192 हेक्टेयर वन भूमि और 0.36 हेक्टेयर गैर वन भूमि शामिल है। यह प्रस्ताव फिलहाल वन प्रमंडल पदाधिकारी के स्तर पर जांच और अनुशंसा के लिए लंबित है।

चौसा-कोचस खंड पर नायरा पेट्रोल पंप और जमौली पुल के बीच सैतापुर के पास 49.800 किलोमीटर पर टोल प्लाजा बनाने का प्रस्ताव है। इसके निर्माण पर करीब 1.45 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह फिलहाल इंटरमीडिएट लेन की सड़क है। बिहार सरकार की नई पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली-2026 के तहत 5.5 मीटर चौड़ी मध्यवर्ती लेन वाली सड़क पर कार जीप वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 0.625 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों हल्के मालवाहक वाहनों और मिनी बसों के लिए एक रुपये बस और दो एक्सल वाले ट्रकों के लिए 2.125 रुपये तथा तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क तय है।

चार से छह एक्सल वाले भारी वाहनों और निर्माण मशीनरी के लिए 3.325 रुपये तथा सात या अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। शुल्क की गणना के बाद देय राशि को निकटतम पांच रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।