गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ताज़ा
छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़
ग्राउंड रिपोर्ट

एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती, दो रेस्टोरेंट पर छापा, 24 गैस सिलेंडर जब्त

द जनमित्र डेस्क

बक्सर जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर के नेतृत्व में पहवा रेस्टोरेंट और संगम फैमली रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई।

जांच में दोनों रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। मौके से कुल 24 गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए और दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इस कार्रवाई की जानकारी जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर

जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इन एजेंसियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लग सके।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी कोई भी अनियमितता देखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च से 24 मार्च 2026 तक जिले में कुल 60,963 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है। 24 मार्च तक एजेंसियों के पास 4,903 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे साफ है कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है। 24 मार्च तक कुल 365 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 313 का निस्तारण कर दिया गया है जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।

प्रशासन की इस सख्ती से जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।