जिले में चोरों के आतंक से सहमे जिलेवासी. चार साल के बच्चे को गन पॉइंट पर रख, मध्यरात्रि में घर में घुसकर मचाया उत्पात. तीन लाख के गहने समेत लूट ली 40 हजार कैश. महिलाओ के बाल पकड़कर, पुरुषों के मुंह मे ठूस दी पिस्टल.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुरार थाना क्षेत्र के मनपा गांव में, रात्रि 1:00 बजे 4 की संख्या में घर में प्रवेश कर चोरों ने पहले गृह स्वामी के मुंह में पिस्टल ठोस दी. उसके बाद महिलाओं का बाल पड़कर उनसे घर में रखे गहने और नकदी की जानकारी ली. घर के लोग शोर ना मचाये इसके लिए 4 साल के बच्चे को गन पॉइंट पर रखकर घर में रखे 3 लाख के गहने समेत 40 हजार कि नगदी व, बच्चे को कब्जे में लेकर आराम से बाहर निकल गए. उसके बाद बच्चे को रास्ते में रिहा कर दिया. मासूम रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंचा. जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. परिजनों ने बताया कि जो हालात रात में पैदा हो गया था, उसके बारे में सोचकर दिल दहल जाता है, की मुंह के अंदर पिस्टल डालकर 4 साल के बच्चे को आंखों के सामने से अगवा कर इस घटना को अंजाम दिया.
क्या कहते है परिजन
इस घटना के बाद डरे सहमे परिजनों के साथ चार साल के मासूम ने बताया कि रात्रि में तकरीबन एक बजे छत के रास्ते चारो चोर आंगन में उतर गए. सभी के हाथ मे हथियार थे. पहले महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर घर मे रखे गहने और नकदी की जानकारी ली. उसके बाद गृह स्वामी के मुह में पिस्टल डालकर सो रहे चार साल के मासूम को गन पॉइंट पर अगवा कर घण्टो उत्पात मचाया. तीन लाख के गहने एवं 40 हजार नकदी लेकर चार साल के मासूम को गन पॉइंट पर रखकर घर से बाहर निकल गए. उसके बाद बच्चे को मुक्त किया. वही छोटे बच्चे ने बताया कि उसे उठाकर अपने पास रखा था, घर से बाहर ले जाकर छोड़ दिया.
क्या कहती है पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने बताया कि, परिजनों के द्वारा रात्रि में ही इस घटना की सूचना दी गई. उसी समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की, एवं परिजनों से जानकारी ली. चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्दी ही इस पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा.
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले रात्रि गस्ती में निकले एसपी मनीष कुमार ने डुमराव थाने के एसआई बांका चौधरी को इसलिए निलंबित कर दिया था, क्योकि सडक किनारे गस्ती गाड़ी को लगाकर नींद में खर्राटे मार रहे थे. उसके बाद पुलिस चौकस नही है. और चोर खुलयाम पुलिस को चुनौती दे रहे है.

Comment here