सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले
अपराध

लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, रोहतास से बक्सर जिला आने के दौरान लूटपाट कर स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, घायल व्यवसायी बेहतर इलाज के लिए हुआ रेफर.

द जनमित्र | सरिता

बक्सर : रोहतास से बक्सर जिला आने के दौरान लूटपाट कर स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली. घायल व्यवसायी बेहतर इलाज के लिए हुआ रेफर. रोहतास जिले के सैसड़ गांव निवासी बक्सर सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव गांव में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यवसायी मंतोष वर्मा को रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव के पास लूटपाट के दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. ग्रामीणों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंतोष वर्मा जो रोहतास जिले के सैसड़ गांव निवासी हैं रोजाना अपने गांव से सिकरौल थाना क्षेत्र के बसाव गांव स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान पर आते-जाते थे. शुक्रवार को, जब मंतोष अपने घर से बसांव के लिए निकले और सुरतापुर गांव के समीप पहुंचे, तो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास कर रहे अपराधियों का मंतोष विरोध किया तो अपराधियों ने उनके पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ेंचार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

घटना के बाद, ग्रामीणों ने मंतोष के परिजनों को सूचना दी और उन्हें तुरंत बक्सर सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएम-सी-एच रेफर कर दिया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.