अपराध

शराब तस्करी पर बड़ी चोट: बरामद हुई हरियाणा की शराब

Spread the love

द जनमित्र न्यूज डेस्क

बक्सर में शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग का धमाकेदार एक्शन जारी है! चौसा चेक पोस्ट पर विभाग ने एक छह पहिया कंटेनर को पकड़कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कंटेनर में गुप्त तहखाना बनाकर हरियाणा की शराब की मोटी खेप छिपाई गई थी, लेकिन उत्पाद विभाग की पैनी नजर से बच न सकी। कंटेनर जब्त, चालक धराया, और शराब का जखीरा बरामद!


उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शक होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई, तो तहखाने से शराब की बोतलों का पहाड़ निकला। कुल 156 बोतलें (750 एमएल), 600 बोतलें (375 एमएल), और 3448 बोतलें (180 एमएल) बरामद हुईं, जिन पर ‘हरियाणा में बिक्री हेतु’ लिखा था। साफ है, ये खेप बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी।
पकड़ा गया चालक, राजस्थान के भिवानी का जितेंद्र उर्फ बिल्लू, हरियाणा से शराब लाने की बात तो कबूल कर गया, लेकिन डिलीवरी का पता बताने में गोलमाल करता रहा। विभाग ने उसे कोर्ट में पेश कर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
पुलिस को शक है कि ये कोई बड़ा तस्करी रैकेट हो सकता है। शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस की चौकसी उनके सारे प्लान धरे के धरे रह जाते हैं। प्रशासन ने इसे तस्करों पर बड़ी चोट बताते हुए ऐसे ऑपरेशन और तेज करने का ऐलान किया है।

Comment here