ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शादी की सालगिरह मनाने का इससे बढ़िया तरीका और क्या होगा।

Spread the love

जनमित्र / बक्सर: अपने शादी के 19 वी सालगिरह पर महिला विकास सेवा संस्थान के संयोजक गोविंद जयसवाल एवं उनकी पत्नी किरण जयसवाल ने देह दान किया. इस मौके पर गोविंद जायसवाल ने कहा कि हम जीते जी लोगों की मदद तो करते ही हैं लेकिन हमारे इस दुनिया में नहीं रहने के बाद भी अगर हम किसी के काम आ जाए तो इससे बेहतर क्या होगा इसी वजह से हम दोनों पति पत्नी ने यह फैसला किया कि हम अपना देह दान करेंगे.

उन लोगों ने बताया कि इस नेक काम को करने की प्रेरणा उन्हें बक्सर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मीना सिंह से मिला. किरण जयसवाल ने कहा की मीना सिंह एवं उनके पति राजकुमार देहदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं और वे लोग पहले से ही अपना दे दान कर चुके हैं लोग जीते जी रक्तदान करते हैं लेकिन हमने निश्चय किया कि हम देहदान करेंगे ताकि इस दुनिया से विदा होकर भी हम किसी के काम आ सके.

इस मौके पर महिला विकास सेवा संस्थान के संरक्षक डॉक्टर हिंगमणी, जिला अध्यक्ष शिल्पी देवी, नगर अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, और मीना सिंह के पति राजकुमार उपस्थित रहे।

Comment here