घटना

मदर्स डे : प्रेमी संग फरार हुई माँ, गहने-नकदी भी ले गई

Spread the love

द जनमित्र | शशि

मदर्स डे के दिन एक सनसनीखेज घटना सुनने को मिली। डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में एक मां, सोनी देवी, अपने तीन मासूम बच्चों—जिनमें एक साल का नन्हा बच्चा भी शामिल है—को छोड़कर अपने प्रेमी मनोज गोंड के साथ फरार हो गई। इस घटना की चर्चा पूरे गांव में है।


दिलीप चौबे की पत्नी सोनी का गांव के ही मनोज के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन सोनी अपने छोटे भाई गुप्त ओझा के साथ डुमरांव बाजार आई थी। मौका पाकर उसने भाई के मोबाइल से प्रेमी को फोन किया और भागने की साजिश रची। भाई को गांव लौटने को कहकर वह प्रेमी के साथ गायब हो गई। जब भाई ने घरवालों को बताया, तो मोबाइल में ऑडियो-रिकॉर्डिंग ने सारी पोल खोल दी।
दिलीप और उनका परिवार यह जानकर स्तब्ध रह गया कि सोनी न सिर्फ बच्चों को छोड़कर भागी, बल्कि 70-80 हजार नकदी और 3.5 लाख के सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई। परिवार में पहले से ही पति-पत्नी के बीच इस प्रेम-प्रसंग को लेकर तनातनी चल रही थी। अब दिलीप ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम गांव में जांच के लिए भेजी गई है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना ने न केवल एक परिवार को तोड़ा, बल्कि ममता के पर्व पर मां की इस हरकत ने सबको झकझोर कर रख दिया।

Comment here