मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी छठ पर्व: रामरेखा घाट पर दिखाया गया लेजर शो छठ पर्व पर दिव्यांग केंद्र में पूजा सामग्री का वितरण नो एंट्री में घुसनेवाले 51 ट्रकों पर जुर्माना निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करोड़ों की निर्माण सामग्री गायब रामरेखा घाट को मॉडल घाट बनाने की कवायद शुरू शादी की तैयारियां रह गईं अधूरीः युवक की करंट से मौत
घटना

आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार जख्मी

बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार दोपहर कार और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना तब घटी जब तीन युवक बाइक पर जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

घायलों की पहचान जारीगांवा गांव के मिथुन कुमार (32), शक्ति कुमार (21) और भोला कुमार (21) के रूप में हुई है। तीनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मिथुन को गंभीर चोटें आई हैं जबकि शक्ति और भोला अपेक्षाकृत हल्के घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और तीनों को गोलंबर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की स्थिति संभाले हुए है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।