ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

किसान नेता स्वर्गीय बबन ओझा की याद में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

Spread the love

जनमित्र/ बक्सर: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस नेता डॉक्टर सत्येंद्र ओझा के पिता किसान एवं कांग्रेस नेता बब्बन ओझा की 10 वीं पुण्यतिथि पर नगर के बाईपास रोड स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर हुआ साथ ही “मनुष्यता की ओर एक सकारात्मक पहल पर” चर्चा कर किया गया.  स्वर्गीय बबन ओझा को याद करने वाले मुख्य रूप से बीएन चौबे, कामेश्वर पांडे, डॉक्टर उमा पांडे, मनोज उपाध्याय, लल्लन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, बक्सर युवा उपाध्यक्ष अजय ओझा, शिक्षक बुधन यादव, उमा शंकर पांडे, अमरनाथ पाठक ने अपना वक्तव्य दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार कुमार नयन एवं संचालन युवा कांग्रेस नेता अजय ओझा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में भाजपा किसान नेता सुशील राय, राजेश शर्मा, दीपक, हीरालाल, दिनेश कुमार, प्रदीप, नसीम, शंभू नाथ यादव, गोलू पांडे, मिथिलेश पाठक, मुरारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे

Comment here