जनमित्र/बक्सर: कवलदह पार्क के शहीद स्मारक में शाम 5:00 बजे 26.11.2008 को हुए मुंबई हमले में शहीदों को याद करते हुए अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा कैंडल जला कर श्रधांजलि अर्पित की गई. 26 नवंबर 2008 के दिन मुंबई में देश का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था. इस दर्दनाक घटना में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग ने जान गवाई थी. पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों ने करीब 7 घंटे तक मुठभेड़ की थी.

इस आतंकी हमले ने देश के रूह को कंपकंपा कर रख दिया था. शहीद जवानों एवं आम जनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक कार्यक्रम आज आयोजित किया गया. आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए गिट्टू तिवारी ने कहा कि हम जब भी उस दिन को याद करते है तो हमारी आंखें नम हो जाती है. इस हृदय विदारक घटना में शहीद हुए जवानों एवं आम जनों के प्रति अपनी संवेदनाओं को प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था उम्मीद है कि ऐसी घटना भविष्य में कभी नहीं होगी

श्रधांजलि सभा में हिमान्सु यादव, प्रभाकर ओझा,अमरेश कुमार,अमृत गुप्ता ,अभिषेक सिंह,नीलू मिश्रा,मनीष कुमार,विष्णु कुमार,णविजय मौर्य,अभिषेक जी,राकेश ओझा,जावेद अख्तर व अन्य मौजूद रहें.

Comment here