ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में हुए झड़प को लेकर बक्सर में हुआ प्रदर्शन

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:- जिला अधिवक्ता संघ बक्सर के बैनर तले एक शांति मार्च निकाला गया. जिसमें तीस हजारी, दिल्ली कोर्ट में हुए अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के विरुद्ध बक्सर के अधिवक्ताओं ने महासचिव गणेश ठाकुर के नेतृत्व में एक स्वर में तीस हजारी में हुए अधिवक्ताओं के ऊपर अत्याचार की निंदा किए

तथा साथ ही साथ महासचिव गणेश ठाकुर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता संघ बक्सर के सभी अधिवक्ता दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के अधिवक्ता साथियों के समर्थन में दिल्ली जंतर मंतर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. बक्सर अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस वालों के उपर जल्द से जल्द कार्यवाही करने एवं गिरफ्तारी करने की मांग किए एवं अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की.

मार्च में शामिल अधिवक्ताओं में महासचिव गणेश ठाकुर, विशाल कुमार, राजीव कुमार राय, नितिन अखौरी, राघव कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, राहुल प्रताप, तेज प्रताप सिंह छोटे, विकास सिंह राजपूत, राघवेंद्र मिश्रा, रवि रंजन श्रीवास्तव, राहुल आनंद, उमेश कुमार सिंह, राजा बाबू उपाध्याय, आदित्य वर्मा, रेणुरण विजय ओझा एवं अन्य विद्वान अधिवक्ता गण मौजूद रहे

Comment here