जिला अतिथि गृह में पहुँचे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्यमंत्री श्रवण कुमार. भरतीय जनता पार्टी पर बोला जोरदार हमला, कहा कर्नाटक के चुनाव में बजरंगबली नही आये काम. 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवान राम भी बीजेपी का छोड़ देंगे साथ. हिन्दू-मुस्लिम, मन्दिर-मस्जिद, देवी-देवता बीजेपी के लोगो को चुनाव में ही आते है याद.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी शब्दों की मर्यादा को भूलकर बीएसपी सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली, जिसके बाद विपक्ष के नेता मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. जिला अतिथिगृह में पहुँचे बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोकतंत्र में जो जनप्रतिनिधि शब्दों का मर्यादा भूल गये हैं, उसका राजनीतिक अंत होना तय है. इसे कोई नही रोक सकता और बीजेपी तो पूरी तरह से तानाशाह हो गई है, 2024 में इनका अंत होना तय है.
2024 में नकली भक्त रूपी बीजेपी का भगवान राम भी छोड़ देंगे साथ
वहीं उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी देश में चुनाव होता है, उससे पहले हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, देवी-देवता का सहारा लेना भारतीय जनता पार्टी के नेता शुरू कर देते हैं. कर्नाटक चुनाव में जिस तरह से बजरंगबली का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी चुनावी नैया को पार करने में लगे थे. वहां बजरंगबली ने है बीजेपी का बेड़ागर्त कर दिया. बजरंगबली भी जान गए थे कि ये नकली भक्त है, अब इनके पास केवल भगवान राम रह गए है. लेकिन वह भी ऐसे बीजेपी रूपी नकली भक्तों का साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में छोड़ देंगे और इनका सफाया हो जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के नेताओ की बेचैनी इंडिया गठबन्धन ने बढ़ा दिया है.

भाजपा शासित राज्यो में भी गिरते है पुल और पुलिया
वही जब उनसे पूछा गया कि बिहार में लगातार एक के बाद एक पुल गिर रहे है धंस रहे है. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, जांच हो रहा है. हमारी सरकार न तो फसाती है और न ही बचाती है. पुल बीजेपी शासित राज्यो में भी गिर रहा है, मकाने वहां भी जमींदोज हो रही है और भ्र्ष्टाचार बीजेपी शासित राज्यों में भी है. अमीर और अमीर होते जा रहे है. दो गुजराती पूरे देश को तबाह कर दिए है.
ग्यारह लाख लोग पक्के मकान का कर रहे है इंतजार
मंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा बार-बार अपने भाषण में कहा जा रहा था की, 2024 तक देश के सभी गरीबों को पक्के का मकान बनाकर दिया जाएगा. लेकिन आलम यह है की 3 साल से एक भी मकान बनाने का फंड भारत सरकार ने राज्यो को नहीं जारी किया है. आज भी बिहार में लगभग ग्यारह लाख लोग इस उम्मीद में खुले आसमान के नीचे जीवन जी रहे हैं कि भारत की सरकार उनके लिए पक्के मकान बनाकर उन्हें देगी. मंत्री गिरिराज सिंह हो या फिर अश्वनी कुमार चौबे दोनों ने चुप्पी साध रखी है. पूरे बिहार को छोड़िए अगर अश्वनी चौबे कुछ मकान बक्सर वासियो को भी बनवा देते तो गरीबों का कल्याण हो जाता.
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर, सभी राजनीतिक पार्टी के नेता पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं. पिछले एक महीने के अंदर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने दूसरी बार जिले का दौरा कर विपक्ष के साथ सहयोगी पार्टी के नेताओ का भी चिंता बढ़ा दिया है.

Comment here