गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
राजनीति

पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना

बक्सर जिले के चौसा नगर पंचायत में अमर नवयुवक छात्र संघ पूजा समिति के भंडारे के दौरान कांग्रेस के पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी मौजूद रहे। वहां पहुंचकर उन्होंने मौजूदा सदर विधायक आनंद मिश्रा पर सीधा हमला बोला।

तिवारी ने कहा कि त्योहारों के मौके पर जनप्रतिनिधियों का आम लोगों के बीच जाना बेहद जरूरी है। इससे जनता को यह संदेश जाता है कि उनका चुना हुआ प्रतिनिधि उनके साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि का काम केवल चुनाव जीतकर सदन पहुंच जाना नहीं है। असली जिम्मेदारी जनता की तकलीफें सुनना और उनकी बात को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले चार दशक से वे बक्सर जिले की सेवा कर रहे हैं और जनता की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक पहुंचाने का काम जारी रखेंगे। बक्सर की सड़कों, स्वास्थ्य व्यवस्था और बिजली की स्थिति पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका आरोप था कि मौजूदा जनप्रतिनिधि जनता के बीच भरोसा बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर सही दबाव बनाने की जरूरत पर भी बल दिया।

मुन्ना तिवारी ने साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार शैलेश कुमार मिश्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आशंका है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा हो। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कमल सेवा केंद्र और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही। उनका कहना था कि किसी भी मामले में हर पहलू की जांच होनी चाहिए ताकि सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो।

पूर्व विधायक के इन बयानों के बाद बक्सर की स्थानीय राजनीति में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे ने फिर से चर्चा का रूप ले लिया है।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।