राजनीति

बिना बिहार मॉडल के नहीं हारेगा गुजरात मॉडल- जदयू जिलाध्यक्ष

Spread the love

जदयू जिलाध्यक्ष के सियासी लिट्टी चोखा भोज में पहुँचे तमाम राजनीतिक पार्टी के नेता, जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा बिना बिहार मॉडल के नही हारेगा गुजरात मॉडल.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाये जाने के बाद से ही, जदयू के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ का जोश हाई है यही कारण है कि जदयू के नेता जश्न मना रहे है. नये साल के पहले ही दिन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने लिट्टी चोखा के भोज का आयोजन किया इस लिट्टी चोखा के भोज में भाजपा समेत तमाम सहयोगी दलों के नेताओ ने पहुँचकर लिट्टी चोखा का आनन्द लिया. इस दौरान जदयू के नेताओ ने इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगियो का साफ शब्दों में बता दिया कि,बिना बिहार मॉडल के गुजरात मॉडल को हराना सम्भव नही है. नीतीश कुमार ही दे सकते है नरेंद्र मोदी को चुनौती नही तो 2024 में भी गठबंधन का बेंडा होगा गर्क.

 

जदयू का दो टूक

नए साल के पहले ही दिन जदयू जिलाध्यक्ष के द्वारा आयोजित लिट्टी चोखा का यह मैत्री भोज मैत्री कम सियासी अधिक दिखा. भोज के बहाने जदयू के नेताओ ने दो टूक में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओ को बता दिया कि नीतीश कुमार के हाथ में यदि इंडिया गठबंधन का कमान नही आया तो, एनडीए के नेता इंडिया गठबंधन का बेंडा गर्क कर देंगे, केवल नीतीश कुमार ही एनडीए को रोकने का दम रखते है.

यूं ही नहीं बने है नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष

जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पीछे कई वजह है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह देश के राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होकर भाग ले सकते हैं जबकि एक मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनके लिए संभव नही था जिस तरह से गुजरात मॉडल को लागू कर नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में परचम लहराया है उस गुजरात मॉडल को रोकने की ताकत पूरे देश में केवल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है और बिहार मॉडल के बिना गुजरात मॉडल के आंधी को रोक पाना अन्य किसी नेता के बस की बात नही है.

वही महिला मोर्चा के जदयू जिला अध्यक्ष हिंगमणि देवी ने कहा कि, बिहार में जदयू का गठबंधन चाहे किसी के साथ रहा हो नीतीश कुमार ने विकास की एक नई गाथा लिखा है. इंडिया का कमान चुनाव में उनको मिल जाये तो भाजपा को आसानी से हराया जा सकता है.

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का कमान देने का अनुशंसा कर जदयू नेताओं की उम्मीद पर पानी फेर दिया है और यही कारण है की जदयू के नेता इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को लगातार यह बताने की कोशिश करने में लगे हुए है कि नीतीश के बिना इंडिया गठबंधन का बेड़ा गर्क हो जाएगा.

Comment here