द जनमित्र | शशि
ए एस एम उच्च विद्यालय, बलिहार में मशाल 2024 (बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज) के तहत तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन हुआ। आज इसका समापन हुआ, जहां प्रतिभाशाली बच्चों के चेहरों पर जीत की चमक थी। मेडल, टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र बांटकर उनकी हौसला-अफजाई की गई।




कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका ममता तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया ने शिरकत की। उनके साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाम्भवी राय, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक राघवेंद्र त्रिवेदी, मध्य विद्यालय बड़कागाँव के शिक्षक राकेश कुमार, प्रफुल्ल कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र, मंजर तनवीर, रंजीत चौबे, शिक्षिका अर्चना तिवारी और उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मशाल का मकसद साफ है—बिहार में खेल संस्कृति को नया आयाम देना, कम उम्र में छिपी प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमकने लायक बनाना। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शाम्भवी राय ने अपने संबोधन में जोश भरा, “हर विकास का आधार है प्रयास। बिना मेहनत के न शारीरिक, न बौद्धिक उन्नति संभव है। मेहनत ही वह चाबी है, जो हर मंजिल को हासिल कराती है।”
अंत में, सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, उन्हें कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाइयां दीं। यह आयोजन न सिर्फ खेल का उत्सव था, बल्कि बिहार के भविष्य के सितारों को प्रज्वलित करने का एक मशाल भी!


Comment here