द जनमित्र डेस्क
बक्सर, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के मौके पर साबित खिदमत फाउंडेशन के सदस्यों ने कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण नमन किया। संस्था की ओर से शहीदों की याद में 11 पौधे रोपे गए और उनके रखरखाव का वादा भी किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. दिलशाद आलम ने इस मौके पर कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। उनका साहस और त्याग हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। हमारे शहीद अमर रहेंगे।
उपस्थित सदस्यों ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर वीर जवानों को सलाम किया। साथ ही देश सेवा में अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीद मोहम्मद असलम को भी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉ. दिलशाद आलम के अलावा महताब अली, राहुल गुप्ता, नज़बुन निशा, रवि कुमार, साबित रोहतासवी, ब्रजेश सिंह, डॉ. मनीष कुमार (आरएमओ) समेत अन्य सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना, पर्यावरण संरक्षण और शहीदों के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Comment here