राजनीति

जन सुराज का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Spread the love

द जनमित्र | शशि

आज जन सुराज पार्टी का बक्सर प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन नदांव के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता और जिला सचिव करना निधि दुबे के संचालन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रखंड-स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में यह आयोजन किया गया।




मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा और जिला महासचिव अरविंद पांडे उपस्थित रहे। जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने फोन पर अपने संदेश में कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलनों से कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और कार्यक्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को शिक्षित व स्वस्थ बनाने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो कार्यकर्ताओं के माध्यम से मोहल्ले, पंचायत और हर स्तर तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन आशा देवी ने किया। इस अवसर पर भृगु नाथ रजक, धन जी पांडे, विजय पाठक, श्रीमन राय, विजय आनंद वर्मा, प्रेम राय, अजय सिंह, जयराम पासवान, बनारसी बिहार, मनीष उपाध्याय, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, सुमन देवी, निशा देवी, पूनम देवी, रामेश्वर सिंह, श्री नारायण सिंह, पृथ्वी सिंह, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comment here