द जनमित्र डेस्क
बक्सर में गंगा नदी का पानी एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश और ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश तथा बांधों से छोड़े गए पानी के कारण यह तीसरा मौका है जब नदी का स्तर ऊपर चढ़ा है।

केंद्रीय जल आयोग की बुधवार सुबह की रिपोर्ट बताती है कि गंगा का जलस्तर लगभग तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। सुबह का आंकड़ा 59.09 मीटर दर्ज किया गया। बक्सर में चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है।
अभी जलस्तर अलर्ट पॉइंट से महज 58 सेंटीमीटर नीचे है, जिससे किनारे के इलाकों में चिंता बढ़ गई है। रामरेखा घाट पर नदी का पानी सभी सीढ़ियों को डुबोकर विवाह मंडप तक पहुंच चुका है।
जिले के दियारा क्षेत्रों पर भी इसके प्रभाव की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। रामरेखा समेत प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और सुरक्षा के मद्देनजर नाव चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Comment here