द जनमित्र | शशि
रोटरी बक्सर की तरफ़ से बक्सर जिले के चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर आयोजित इस समारोह में 100 से अधिक चिकित्सकों और सीए, जिनमें विवेक कुमार, सागर, मनोज टिबरेवाल, और आकाश गोयल शामिल थे, को सम्मानित किया गया। रोटरी के सभी सदस्यों ने जिले के हर चिकित्सक के द्वार पर जाकर उन्हें मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट किए।





चिकित्सकों ने रोटरी के इस प्रयास की दिल से सराहना की और कहा कि डॉ. दिलशाद आलम की अध्यक्षता में हर साल निभाई जाने वाली यह परंपरा समाज के लिए प्रेरणादायक है। वे चाहते हैं कि यह पहल हमेशा जारी रहे।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह, पूर्व रीजनल डायरेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष पांडे, पूर्व सचिव मनोज कुमार, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सौरभ कुमार, रवि निर्मल, अनिल, प्रभुनाथ, सोनू वर्मा, चंदन गुप्ता, निर्मल कुमार सिंह, पीपी राजेश केसरी, नरेश पोद्दार, सुजीत गुप्ता, शिवधार, अरुण, प्रिंस कुमार, रमाशंकर, आशीष, मंजेश, परशुराम, अमरनाथ, और डुमरांव से अनिल, अनिल मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, सागर वर्मा जैसे रोटेरियन मौजूद रहे।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. गंगे राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. तनवीर अहमद, डॉ. पी.के. पांडे, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. गिरिजा तिवारी, डॉ. अजीत, डॉ. सुनीता, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. साकार, डॉ. आर.एन., डॉ. रितेश चौबे, डॉ. रितेश सिंह, खालिद राजा, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. अमर, डॉ. अमृत, डॉ. सौरभ, डॉ. शालिग्राम सहित कई अन्य शामिल थे।


Comment here