मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ताज़ा
चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान
अपराध

डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी

बक्सर जिले के डुमरांव में गीता मोबाइल सेंटर से मंगलवार तड़के करोड़ों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और करीब तीन लाख रुपये नकदी की चोरी हो गई। अपराधियों ने दुकान का शटर तोड़कर सामान लेकर फरार हो गए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात दर्ज हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति लोहे की रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसता है। उसका चेहरा ढका हुआ था और मुंह में टॉर्च दबाए हुए था। चोर ने स्क्रूड्राइवर से दराज खोलकर नकदी निकाली। इसके बाद आईफोन सहित दर्जनों महंगे मोबाइल और चार्जर के डिब्बों से सामान निकालकर ले गया। खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़ दिए गए।

सुबह दुकान मालिक दीपक कुमार गुप्ता को आसपास के लोगों ने सूचना दी। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए। चोरी हुए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को शक है कि चोरों ने वारदात से पहले दुकान की रेकी की थी। सामान रखने की जगह और कैश काउंटर तक पहुंचने के तरीके को लेकर जांच चल रही है। दुकान में करीब बीस कर्मचारी काम करते हैं। पुलिस अंदरूनी जानकारी लीक होने की आशंका समेत सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी किसी कर्मचारी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंदुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी बुलाई गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर पुलिस लगातार गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा कर रही है। इसके बावजूद शहर में इतनी बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तड़के शटर तोड़कर नकदी और महंगे मोबाइल लेकर चोर निकल गए, लेकिन वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी।

डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब ढाई बजे की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की सही राशि और शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा।