अपराधग्राउंड रिपोर्ट

25 दिनों के अंदर सवा तीन करोड़ का शराब हुआ जप्त

Spread the love

बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, वीरकुंवर सिंह सेतु से 12 घण्टे के अंदर पौने दो करोड़ का शराब जब्त. आज दूसरे दिन भी शराब से भरे एक कंटेनर को उत्पाद विभाग की पुलिस ने किया जब्त. सितम्बर महीने तीन कंटेनर शराब पुलिस कर चुकी है जब्त.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: बिहार के बक्सर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने वीरकुंवर सिंह सेतु से 12 घण्टे में पौने दो करोड़ से अधिक मूल्य की शराब जब्त की है. जिससे शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया है. पहली कार्रवाई रविवार की शाम उत्पाद विभाग के अधिकारियो ने की जंहा शराब से भरे कंटेनर दिल्ली से मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान बक्सर में जब्त कर लिया. जिस पर 50 लाख रुपये मूल्य का शराब लदा हुआ था. इस कार्रवाई के 12 घण्टे के अंदर आज उत्पाद विभाग की पुलिस ने दूसरी कंटेनर को जब्त किया है. जिसमें 1 करोड़ 35 लाख रुपये मूल्य का शराब लदा हुआ है. जिसे चंडीगढ़ के अम्बाला शहर से बिहार की राजधानी पटना ले जाया जा रहा था.

25 दिनों में सवा तीन करोड़ का शराब हुआ जब्त

पिछले 25 दिनों के अंदर उत्पाद विभाग एवं बिहार पुलिस के जवानों ने बक्सर से तीन कंटेनर शराब जब्त किया है. जिसकी बाजार मूल्य सवा तीन करोड़ से अधिक बताई जा रही है. इसके अलावे उतरप्रदेश के दो पत्रकारों को भी एक सप्ताह पहले 40 कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिनको जेल भेज दिया गया है.

दवा के नाम पर कराया गया था शराब बुक

उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किये गये कंटेनर में दवा बुक होने के कागजात चालक के द्वारा दिखाया गया. उसके बाद भी उत्पाद थाने के थानेदार दिलीप कुमार सिंह ने ट्रक के सील को तोड़कर जब जांच की तो उसके अंदर शराब था, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. ट्रक चालक ने अपना नाम रमेश बताया है और वह राजस्थान का रहने वाला है. सोनू और मोनू नामक दो भाइयों का यह ट्रक है. जिनके द्वारा यह कहा गया की ट्रक में दावा है और इसे ले जाकर पटना पहुंचा दो. हमें जो कागजात दी गई वह भी दवा की ही दी गई थी. मुझे इस बात की जानकारी नही थी की इसमें शराब है. हमें तो कल 500 रूपये मजदूरी के तौर पर दिया गया था इस गाड़ी को पहुंचाने के लिए.

क्या कहते है अधिकारी

वही उत्पाद थाने के थानेदार दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि, कल भी वीर कुंवर सिंह सेतु से एक कंटेनर शराब जब्त किया गया था. इसके 12 घंटे के अंदर आज दूसरे कंटेनर को भी जप्त किया गया है जो उससे काफी बड़ा है और इसमें 1 करोड़ से ज्यादा का शराब होने की अनुमान है.

गौरतलब है कि बक्सर में शराब कारोबारी का मनोबल हाई है. आए दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पुलिस बरामद कर रही है. जिसके चलते शराब कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि गंगा नदी शराब माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. जिसके रास्ते बक्सर में शराब पहुँच रहा है.

Comment here