नगर थाना क्षेत्र के चीनीमिल में बीए पार्ट वन की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम. जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने कहा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में रह रही थी बच्ची.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बकसर: नगर थाना क्षेत्र के चीनीमिल मोहल्ले में बीए पार्ट वन की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. सुबह जब परिजन छात्रा के कमरे में उसे जगाने के लिए पहुँचे तो वह फंदे से झूल रही थी. आननफानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है. वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम क्यो उठाया? पुलिस इसकी जांच कर रही है.

कुछ दिनों से तनाव में चल रही थी छात्रा.
छात्रा का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुराने सदर अस्पताल में पहुँचे उसके चाचा ने बताया कि मूल रूप से वे लोग सिकरौल थाना क्षेत्र के नारायणपुर के रहने वाले है. अब चीनीमिल मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रह रहे है. देर रात सभी लोग खाना खा कर अपने अपने रूम में सोने चले गए. सुबह जब छात्रा नही जगी तो उसे जगाने के लिए जब उसका कमरा खोला गया तो, वह फंदे से झूल रही थी जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मृतक बीए पार्ट वन की छात्रा थी, और पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर अवसाद में चल रही थी. उसने इतना आत्मघाती कदम क्यो उठाया इस बात को लेकर पूरा परिवार परेशान है.
क्या कहती है पुलिस
वही घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि, एक छात्रा ने चीनीमिल मोहल्ले में फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि छात्रा की आत्महत्या की घटना से पूरा परिवार आहत है. वही पुलिस इस आत्महत्या के पीछे की वजह को तलाशने में जुटी हुई है.

Comment here