बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई. वीरकुंवर सिंह सेतु से एक कंटेनर शराब उत्पाद विभाग की पुलिस ने किया जब्त. 15 दिनों के अंदर शराब से भरी दूसरी कंटेनर को पुलिस कर चुकी है जब्त. दिल्ली से लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर में इस शराब को खपत करने की थी तैयारी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: बिहार के बक्सर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु से शराब से भरे कंटेनर को जप्त किया है. इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर चालक को भी हिरासत में लेकर उत्पाद विभाग की पुलिस पूछताछ कर रही है. कंटेनर चालक ने बताया कि, वह दिल्ली से शराब लेकर चला था और बिहार के मुजफ्फरपुर में इस शराब की सप्लाई कारोबारी के द्वारा बताए गए ठिकानों पर करनी थी. उससे पहले ही उत्तरप्रदेश की सीमा से बक्सर में प्रवेश करते ही उत्पाद पुलिस ने कंटेनर चालक समेत शराब को जप्त कर लिया है. जिससे शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया है.

15 दिनों के अंदर शराब की तीसरी बड़ी खेप पुलिस ने किया जब्त
पिछले 15 दिनों के अंदर बक्सर पुलिस ने शराब के तीन बड़ी खेप को बरामद की है. सबसे पहले ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने रास्ट्रीय राज्य मार्ग से एक कंटेनर शराब के साथ दो तस्करो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसमे 40 लाख रुपये मूल्य की शराब थी. हालांकि इस शराब को इधर-उधर करने के आरोप में ब्रह्मपुर थाने के थानेदार समेत 6 लोगों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया था. जबकि पांच पुलिसकर्मियो पर एफआईआर दर्ज कर एसपी के निर्देश पर दो पुलिस वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दूसरी बड़ी कार्रवाई राजपुर थाना क्षेत्र से राजपुर पुलिस ने प्रेस लिखे गाड़ी से 40 कॉटन शराब के साथ उतरप्रदेश के दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो, एक बुलेट बाइक और 83 हजार नकद, न्यूज आईडी दो आईकार्ड को भी पुलिस ने जब्त किया था और आज तीसरी बड़ी कार्रवाई उत्पाद विभाग की पुलिस ने की है. एक कंटेनर शराब को जब्त किया है जिसकी कीमत 40-50 लाख बताई जा रही है.
क्या कहते एसपी
मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के एसपी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि, उत्तरप्रदेश से बिहार के बक्सर में प्रवेश करने के दौरान वीरकुंवर सिंह सेतु से उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर को स्कैनर से जांच किया तो कंटेनर के अंदर शराब होने का संकेत मिला. जिसके बाद जब उसकी जांच की गई तो अंदर में 300 कार्टन से अधिक शराब भरा हुआ था. जिसके बाद चालक उतरकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्त में आया चालक बिहार के सिवान जिले के रहने वाला है. चालक ने बताया है कि, दिल्ली से इस शराब को लेकर चला था. और बिहार के मुजफ्फरपुर में फोन से मिले लोकेशन पर उसकी डिलीवरी देनी थी. अनुमानतः 40-50 लाख रुपये मूल्य की शराब है. वास्तविक आंकड़ा गिनती होने के बाद ही पता चलेगा.
गौरतलब है कि बक्सर में शराब कारोबारी का मनोबल हाई है. आए दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पुलिस बरामद कर रही है. जिससे शराब कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि गंगा नदी शराब माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. जिसके रास्ते बक्सर में शराब पहुँच रहा है.

Comment here