स्थानीय

मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

बक्सर में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले, आइसा और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ज्योति चौक पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के पुतले फूंककर नारेबाजी की।

नेताओं ने दिल्ली में शांतिपूर्ण नागरिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उनका आरोप था कि चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त पर तय होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा इस प्रक्रिया के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग की। साथ ही मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए नामों को तुरंत बहाल करने की भी अपील की गई।

इस कार्यक्रम में आइसा के जिला सचिव अखिलेश ठाकुर, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य संध्या पाल के अलावा नथुनी राम, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, धनंजय राम, कन्हैया राम, रामशंकर राम, बिहारी राम, मकसदी राम, बहादुर राम और सुनील राम सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comment here