सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी पत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले
राजनीति

फीकी रही कांग्रेस की रैली, लेकिन सांसद ने बताया सफल

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"effects":1,"square_fit":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

द जनमित्र | शशि

जैसे-जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली हैं। सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में जुटे हैं, लेकिन कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए जनसभाओं का आगाज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे और बक्सर के दलसागर खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ेंपत्रकारों पर मानहानि का दावा सरासर गलतः माले

मंच पर कदम रखते ही खड़गे ने महावीर और बुद्ध की इस पावन धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा, “गंगा के किनारे बसी इस धरती ने सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान सपूत दिए। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां आने का मौका मिला।” उन्होंने बिहार के समाज सुधारकों और महापुरुषों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा कि ये लोग इस महान धरती पर धर्म का पाठ पढ़ाने चले आते हैं।
जनता से मुखातिब होते हुए खड़गे ने मोदी-नीतीश की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह गठजोड़ सिर्फ कुर्सी के लिए है। दलितों, मजदूरों और किसानों की भलाई से इनका कोई वास्ता नहीं। ये लोग देश को बर्बाद करने के लिए एकजुट हैं।” वक्फ कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कभी इसको लेकर कोई विवाद नहीं था, फिर भी इसे लागू कर समाज में तनाव पैदा किया जा रहा है।
हालांकि, खड़गे के दौरे की तैयारियां जोर-शोर से की गई थीं। बक्सर में प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले तैयारियों का जायजा भी लिया था। फिर भी, जनसभा में अपेक्षित भीड़ जुटाने में पार्टी नाकाम रही। खड़गे को सुबह 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन वे डेढ़ घंटे की देरी से मंच पर पहुंचे।

बावजूद इसके, राजद नेताओं ने इस जनसभा को सकारात्मक बताया। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने इसे सफल करार देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्वारु, मदन मोहन झा, प्रतिमा दास, छत्रपति यादव और संतोष मिश्रा जैसे कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. पांडेय ने खड़गे के आगमन को बक्सर के लिए गौरव का क्षण बताया।