राजनीति

बक्सर में गरजे बीएसपी लोकसभा प्रत्यासी अनिल सिंह, चौबे को बताया बरसाती मेढक

Spread the love

बक्सर पहुँचे बीएसपी लोकसभा प्रत्यासी अनिल सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे को बताया बरसाती मेढक. कहा, चुनाव आई तो मंत्री जी को याद आया बक्सर का विकास. एक साथ कर दी फर्जी 75 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : बक्सर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बक्सर के स्थानीय भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि, जब सर पर चुनाव आया तो मंत्री जी को बक्सर के लोग याद आने लगे हैं. इसलिए नगर भवन में बैठकर एक साथ 75 फर्जी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर दिया. इनके फर्जीवाड़ा का बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जांच कर इनका पोल खोलेंगे

 

10 साल से बक्सर में कर रहे है जुमलेबाजी

वहीं उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव हो या फिर 2019 का लोकसभा चुनाव, हर बार मंत्री जी ने  बक्सर के जनता को ठगने का काम किया है. जब भी चुनाव आता है तो मंत्री जी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करते हैं. लेकिन पिछले 10 सालों में एक भी योजना पूरा नहीं हुआ. आलम यह है कि, आज तक न तो डुमराँव में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल बना और न ही गोकुल ग्राम योजना की शुरुवात हुई. डुमराँव, बक्सर और चौसा आरओबी ग्यारह महीने में बनकर तैयार होना था, लेकिन 10 साल में भी पूरा नही हुआ.

हम डरने वाले नही है.

वहीं उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद खुलेआम बक्सर वासियो को धमकी दे रहे हैं, की जो उनका विरोध करेगा वह मिट्टी में मिल जाएगा. यह तो दिवालियापन है. हमलोग बाबा साहेब के मानने वाले लोग हैं. ऐसे मनुवादियो से नहीं डरते हैं. हमारा जिगर फौलाद का है. और इस बार बक्सर के लोग उनको उनकी औकात बता देंगे.

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन एक साथ किया गया है. जिस पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष के तमाम नेताओं ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री पर बक्सर को ठगने का आरोप लगाया है.

Comment here