बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
कार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली पंचकोशी परिक्रमा: सड़कें और सुविधाएं फिर से सवालों में खरवार समाज ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती मनाई पंचकोशी मेला की तैयारियों को लेकर विधायक ने किया का निरीक्षण घने कोहरे के चलते यातायात पड़ा धीमा बक्सर से भागलपुर तक छह लेन एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज: सांसद एशियन चैंपियनशिप में बक्सर की बेटी ने जीते तीन पदक आपसी विवाद में भाई को गोली मारी
स्थानीय

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिला सम्मेलन को लेकर की अहम बैठक.

10 मार्च को आयोजित होगा बिहार वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का जिला सम्मेलन. आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक. शामिल हुए संगठन के सभी सदस्य.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : बिहार वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (श्रमजीवी पत्रकार संघ) के द्वारा आगामी 10 मार्च को जिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला अतिथि गृह स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर ने किया, जबकि संचालन संघ के कोषाध्यक्ष चंद्रकांत निराला ने किया.

बैठक के दौरान सर्वप्रथम सम्मेलन के लिए तिथि का निर्धारण किया गया. जिसके पश्चात एक-एक करके सम्मलेन के तैयारियों की रूपरेखा रखी गई. बैठक में आयोजन को लेकर सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्वयं अपनी अपनी जिम्मेदारियां लेते हुए उसके अनुरूप कार्य कर आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ेंकार्तिक पूर्णिमा: नाव परिचालन पर प्रतिबंध, शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जयमंगल पांडेय, कुंदन ओझा, अरविंद तिवारी के साथ ही उमेश पांडेय, अलोक कुमार, शंकर पांडेय, गुलशन सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रतिमा भारद्वाज, विश्वम्भर मिश्रा, पंकज कमल, बिमल कुमार, गोल्डी वर्मा, सत्येंद्र चौबे, राजकुमार ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे.