ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

नहीं लगेगी श्री राम की मूर्ति, यह मात्र चुनावी जुमला है

Spread the love

बक्सर में नही लगेगा भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची पराक्रमी प्रतिमा. श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के संस्थापक राष्ट्रीय सन्त राजा राम की भविष्यवाणी से मचा हड़कम्प, बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे को बताया आश्वासन बाबा कहा राम की मूर्ति लगाना केवल चुनावी जुमला है.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव के संस्थापक राष्ट्रीय सन्त राजा राम ने भविष्य वाणी करते हुए कहा कि बक्सर में भगवान श्रीराम की विश्व का सबसे बड़ा 1008 फ़ीट की प्रतिमा नही लगेगा. स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे उर्फ आश्वासन बाबा केवल चुनावी जुमला पढ़ रहे है.

कल ही मूर्ति के मॉडल का हुआ था प्रदर्शन

भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति के माॅडल का रविवार के दिन जिला अतिथिगृह के सभागार में प्रदर्शन हुआ था. जिला प्रशासन और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के सामने डिस्प्ले किया गया जिसके बाद जिला प्रशासन के साथ केंद्रीय मंत्री ने रामरेखा घाट का दौरा भी किया.

बक्सर में 1008 फीट का पराक्रमी राम की मूर्ति लगाने की घोषणा अहिल्या की उद्धार स्थली अहिरौली में सन्त समागम के दौरान पहुँचे सन्त रामभद्राचार्य ने मंच से घोंषणा किया था जिसके बाद कई दौर की बैठकें हुई कल मॉडल को डिस्प्ले कर यह बताया गया कि विश्व प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर इस भव्य मूर्ति का स्थापना किया जाएगा जिसपर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने भी पहले ही आपत्ति जताते हुए कहा था कि इतनी ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए 50 एकड़ भूमि की जरूरत पड़ेगी जिस शहर में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ भूमि नही मिल रहा है। वहां 50 एकड़ भूमि कहां से आएगा.

सन्त की भविष्वाणी से बीजेपी नेताओं की बढ़ी बेचैनी

संत राजा राम महाराज के इस भविष्यवाणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है. श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के संस्थापक राष्ट्रीय सन्त राजा राम महाराज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, सन 1975 से लेकर अब तक बक्सर में कई सांसद हुए लेकिन एक भी सांसद यह बता दे की उन्होंने जो घोषणा किया उसमें से एक भी कोई वादा पूरा किया हो तो हम अपना नाम बदल लेंगे. अपने 9 साल के कार्यकाल में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कई घोषणाएं की लेकिन एक भी घोषणा पूरा नहीं हुआ अब सर पर चुनाव दिख रहा है तो भगवान राम की प्रतिमा लगाने की बात कह रहे हैं लेकिन उनसे न तो राम की प्रतिमा लगेगा न हनुमान की. उनका नाम ही गलत रख दिया गया है उनका नाम तो आश्वासन बाबा होना चाहिए जो आश्वासन देकर केवल चुनाव जीतने में लगे रहते हैं. इस बार बक्सर की जनता भी उन्हें ठीक से आश्वासन दे देगी जिससे उनका विदाई ही हो जाएगा.

Comment here