अलाव तापने के दौरान बन्दूक की गोली हुई ब्लास्ट. अलाव ताप रहे भाजपा नेता हुए घायल. डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी बोले मामले की पुलिस कर रही है जांच.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में अलाव तापने के दौरान अलाव के अंदर रखे बन्दूक की गोली ब्लास्ट कर गया जिसमें भाजपा नेता रतन राउत घायल हो गये. अचानक गोली फटने की आवाज सुनकर अलावा ताप रहे अन्य लोगो में भगदड़ मच गई, आननफानन में स्थानीय लोगो ने भाजपा नेता को अस्पताल पहुचाया. जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया. वही सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है कि अलाव के अंदर किसने बन्दूक की गोली रखी थी. वह कहा से आई, इसके पीछे रखने वाले का क्या मकसद था.
हाड़ कंपा देने वाले ठंड से राहत पाने के लिए अलाव ताप रहे थे ग्रामीण
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ठंड से राहत पाने के लिए ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता रतन राउत अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान अलाव के अंदर बन्दूक की गोली ब्लास्ट कर गई औऱ सीधे भाजपा नेता के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गए. तेज धमाके की आवाज सुनकर अलाव ताप रहे लोगो मे अफरातफरी मच गई. दर्द से कराह रहे भाजपा नेता को स्थानीय लोगो ने अस्तपाल में भर्ती कराकर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

क्या कहते है भाजपा नेता
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रतन रावत ने बताया कि ठंड से राहत पाने के लिए स्थानीय लोगो के साथ अलाव ताप रहा था. इसी दौरान एक के बाद एक दो विस्फोट हुआ. एक मेरे पैर से टकराया और मेरे पैन्ट में आग पकड़ ली. जब दर्द होने लगा तो देखा कि गोली लगी है. गोली कहा से आई अलाव में मुझे इसकी कोई जानकारी नही है.
क्या कहते है अधिकारी
वही मामले की फोन पर जानकारी देते हुए डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है कि अलाव में गोली किसने रखी थी और वह गोली कंहा से आई.
गौरतलब है कि जिले में घने कोहरे औऱ पछुआ हवा की थपेड़ों ने लोगो का जीना दुर्भर कर दिया है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव ताप रहे थे इसी दौरान अलाव के अंदर रखे दो बंदूक की गोली विस्फ़ोट कर गई. जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष घायल हो गए.

Comment here