शिक्षा

तीन हजार दीजिए और एमए और एमबीए की परीक्षा पास कीजिए

Spread the love

बिहार के बक्सर में तीन हजार दीजिये एमए और एमबीए की परीक्षा पास कीजिए. महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में नकल करने की मिली छूट.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: बिहार के बक्सर में इग्नू द्वारा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में संचालित एमए और एमबीए की परीक्षा में छात्र और छात्राओं को परीक्षा हॉल के अंदर खुलयाम नकल करने की छूट केंद्राधीक्षक के द्वारा दी गई है. जिसका वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कम्प मच गया है. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छात्र और छात्रायें किताब खोलकर खुलयाम नकल कर रहे है और परीक्षा हॉल के अंदर मौजूद वीक्षक टहलते हुए दिखाई दे रहे है.

तीन हजार दीजिये एमबीए और एमए पास कीजिये

परीक्षा हॉल से परीक्षा देकर बाहर निकली शिला देवी ने बताया कि इग्नू द्वारा एमए, एमबीए समेत कई परीक्षाएं जिले के सबसे प्रतिष्ठित महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में ली जा रही है. केंद्राधीक्षक के द्वारा छात्रों को खुलयाम ऑफर दिया गया है कि 2 हजार लिखित परीक्षा एवं 1 हजार प्रैक्टिकल के लिए दीजिये औऱ खुलकर नकल कीजिये, ऐसे में जो लोग दिन रात तैयारी करके आये है उनके साथ नाइंसाफी हो रहा है. लगभग डेढ़ हजार लड़का लड़की अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा दे रहे है.

छात्रों ने वीडियो बना किया मीडिया के हवाले

7 जून 2024 से शुरू होकर 15 जून 2024 तक चलने वाली इस परीक्षा में खुलयाम हो रहे नकल का वीडियो बनाकर स्थानीय परीक्षार्थियो ने मीडिया के हवाले कर दिया जिसके बाद परीक्षा सेंटर से लेकर दिल्ली तक हड़कम्प मच गया. आननफानन में इग्नू के क्षेत्रीय प्रभारी अभिलाष नायक ने पूरे मामले की जांच कराकर कर्रवाई करने की बात कहा है.

क्या कहते है इग्नू के अधिकारी

बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में इग्नू द्वारा संचालित परीक्षा में नकल करने का वीडियो सामने आया है. जिसके आधार पर ऑब्जर्बर को भेजा गया है. जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि नाम नही छापने के शर्त पर इस महाविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसरों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित महाविद्यालय की प्रतिष्ठा खत्म करने का खेल लंबे समय से चल रहा है. दो साल तक इस सेंटर को सस्पेंड किया गया था लेकिन पैसे के बल पर लाखों खर्च कर इस सेंटर को पुनः बहाल कराकर कुछ लोग करोड़ो में कमा रहे है. इस बात की जानकारी इग्नू के पटना से लेकर दिल्ली तक के अधिकारियो को है लेकिन लालच में सभी ने आंख बंद कर रखी है.

Comment here