गुरुवार, 12 नवंबर 2026
ताज़ा
छठ में घर लौट रहे लोगों के लिए स्टेशन पर बनेगा हेल्प डेस्क जमीन विवाद में चली गोलियां डुमरांव में छठ घाट पर जलसंकट सुलझाने को प्रशासन सक्रिय झाड़ियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई रोट्रैक्ट क्लब ने किया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल चौसा पंप नहर व्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू पैलाडीह गांव में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़
अपराध

पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड सुलझाया, एक गिरफ्तार

बक्सर पुलिस का दावा है कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के भैंसहां पुल के पास हुए कुरकुरे लूटकांड का खुलासा उन्होंने महज चार घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है और लूटा गया पूरा माल यानी कुरकुरे के अस्सी कार्टून भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अब छापेमारी चल रही है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को नया भोजपुर के भैंसहां पुल के नजदीक तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक पिकअप वाहन से कुरकुरे का सामान छीन लिया था। गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नया भोजपुर थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा कला गांव के अंजु कुमार सिंह तक पहुंच गई। पूछताछ में उसने लूट में अपनी भूमिका कबूल की और बताया कि लूटा गया माल पड़री के पास एक गोदाम में छिपाकर रखा गया था। उसी सूचना पर पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा और कुरकुरे के सभी अस्सी कार्टून बरामद कर लिए।

नया भोजपुर थाना में इस मामले में कांड संख्या 111/26 दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी की पूछताछ के आधार पर बाकी दोनों फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी पर जोर दे रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।